Uttarakhand: यहां शादी में शामिल होने जा रहे परिवार की खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल
कोटद्वार। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। जो बुरी तरह घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोटद्वार के लैंसडौन एरिया में गहड़ मोड़ के पास आज सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में एक कार जा गिरी। कार सवार दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन शादी में पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की पहचान विनोद शर्मा(53) पुत्र शक्तिलाल निवासी सी 28 राम पानी लोनी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत(50) पुत्र पतम सिंह निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल, अवतार सिंह(42) पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज