Uttarakhand: यहां आंगन में खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, गांव में पसरा मातम
पौड़ी। जिले के खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया । आनन फानन में गांव वालों की मदद से बच्चे को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरो उसे बाद मृत घोषित दिया। घटना के बाद से जहां बच्चे की माँ का रो रो कर बुरा हाल है तो वही इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। साथ ही ग्रामीणों में गुलदार को लेकर डर बैठ गया है। ग्रामीण गुस्से में है।
जानकारी के अनुसार राकेश सिंह का 11 साल का बेटा अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ घर के ही बगल के आंगन में कंचे खेल रहा था तभी एक कंचा खेलते खेलते दूर गिर गया कंचे की तलाश में आगे निकला तो उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों द्वारा शोर शराबा किए जाने पर गुलदार घायल बच्चे को मौके पर छोड़कर भाग निकला। आनन फानन में बच्चे को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम रेंजर ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में गांव में पहुंची। जहां टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलाके में वनकर्मियो की गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग के एसडीओ लक्की सिंह ने बताया कि उन्हें ग्वाड़ गांव में बच्चे पर गुलदार के हमले की सूचना मिली थी। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव में वन विभाग की एक टीम को सुरक्षा गश्त के लिए भेजा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज