उत्तराखंड: यहां घास लेने जंगल जा रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला,….ग्रामीणों में दहशत

ख़बर शेयर करें 👉

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से दुःखद खबर सामने आई है। यहां जंगल में घास लेने जा रही महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

जानकारी के अनुसार बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में रहने वाली लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के इस हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और वन विभाग को सूचना दी। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad