उत्तराखंड: यहां DM ने की बड़ी कार्रवाई, इस कर्मचारी को किया निलंबित,…..जानें मामला
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बड़ी खबर आ रहा है। यहां डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटद्वार में सेवारत नायब नाजिर प्रवीन सिंह ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के राजकीय वाहन का उपयोग किया। साथ ही अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ने व छोड़ने में कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन किया। इसके बाद डीएम ने नायब नाजिर / वरिष्ठ सहायक प्रवीन सिंह को निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बीते 24 नवंबर को तहसील कोटद्वार में अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्व विभाग ने पकड़ा था जिसे दो आरोपियों ने छुड़वा लिया था। मामले में राजस्व निरीक्षक अतर सिंह ने कोतवाली में इस संबंध शिकायत दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने बीते 28 नवंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश जिला खनन अधिकारी को दिए थे। जांच में नायब नाजिर की ओर से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के राजकीय वाहन का उपयोग करना, खनन वाहनों को पकड़ना व छोड़ा जाना पाया गया है।
बताया जा रहा है कि डीएम ने इस मामले में शामिल कोटद्वार तहसीलदार के चालक संजीव वर्मा का तबादला तहसील यमकेश्वर और कोटद्वार तहसील में संबद्ध चालक अनिल सिंह रावत का तबादला जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय पौड़ी कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसडीएम लैंसडौन को साँप 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं इससे पहले अगस्त माह में एसडीएम कोटद्वार के चालक ललित असवाल का धुमाकोट तबादला कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़