उत्तराखंड : यहां देर रात गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 गम्भीर घायल
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भैंसकोट खिर्सू मार्ग में देर रात एक कार बेकाबू होने के बाद करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे मौके पर एक सवार की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि थाना श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि भैंसकोट-खिर्सू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक i10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए 03 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण:-
- अंकित राणा (घायल)
- शशांक बहुगुणा (घायल)
- सुशील चौहान (घायल)
मृतक का विवरण:-
कौशल चमोली उम्र:-38 वर्ष

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज