पिथौरागढ़: मुवानी हादसे में मृतकों और घायलों की सूची आई सामने, गांव में पसरा मातम
थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल से एक मैक्स जीप 150 फिट नीचे नदी में गिर गई, जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मुवानी कस्बे से बोकटा के लिए मंगलवार शाम लगभग 4 बजे मैक्स जीप संख्या यूके05टीए -0193 मुवानी पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में सूनी पुल के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क से लगभग सौ फिट नीचे नदी में गिरी गई, जिसमें मैक्स जीप के परखच्चे उड गये।
हादसे में जान गंवाने वालों में सिमरन (8 वर्ष), तनुजा (15 वर्ष), विनीत (14 वर्ष), नरेंद्र सिंह (40 वर्ष), वाहन चालक राजन सिंह (60 वर्ष), होशियार सिंह (65 वर्ष), शांति देवी (50 वर्ष) और दिकभा (28 वर्ष) शामिल हैं। सभी मृतक बोकटा गांव के निवासी थे। मृतकों में तनुजा और विनीत सगी बहनें थीं।
घायलों की पहचान योगेश कुमार (21), श्याम सिंह (50), कल्याण सिंह (55), सुमित सिंह (22) और पूजा के रूप में हुई है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी, तहसीलदार देवलथल और थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जीप दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!