पिथौरागढ़: आंगन में खेल रहे 10 साल के मासूम को गुलदार उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

ख़बर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के भंडारी गांव में शनिवार देर शाम दर्दनाक घटना सामने आई। आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय मासूम पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना के करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का शव बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट बाजार से करीब 10 किलोमीटर दूर भंडारी गांव में भगवान राम का परिवार रहता है। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका बेटा रियांशु घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर झपट्टा मारा और उसे उठाकर ले गया।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण गुलदार के पीछे दौड़े। तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में रियांशु का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

कोतवाल कैलाश जोशी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रियांशु प्राथमिक विद्यालय खेतीगांव में कक्षा चार का छात्र था। उसके परिवार में 12 वर्षीय बड़ा भाई दिव्यांशु भी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गर्दन की मालिश के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
Ad Ad Ad Ad