उत्तराखंड में बड़ा हादसा: हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही बस खाई में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से बद्रीनाथ लेकर जा रही बस थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार बस में 35 लोग सवार थे, करीब 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है।
हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है।मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लगभग 30 सवारियों को हरिद्वार से बद्रीनाथ लेकर जा रही बस संख्या UK09 PA 9779 थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है।
सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी और अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वहीं इसी बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनि की रेती और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित कार्तिकेय को ग्राफिक एरा ने किया सम्मानित, मिला एक लाख का नकद पुरस्कार
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा का बड़ा अभियान, 710 दुग्ध समितियों से जुड़ेंगे 34 हजार परिवार
मुख्यमंत्री के बिंदुखत्ता आगमन पर वनाधिकार संगठन ने मांगा वार्ता का समय, राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की उठाई मांग