पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: खाई में गिरी मैक्स वाहन, 7 की मौके पर मौत, 6 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मुवानी से बकटा जा रही एक मैक्सी टैक्सी (यात्री वाहन) अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह दर्दनाक हादसा सोनी पुल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं मृतकों के शवों को भी खाई से निकालने का कार्य चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होकर फिसलना माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप

घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे हैं और रेस्क्यू कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad