उत्तराखंड: इस जिले में स्कूलों की छुट्टी को लेकर डीएम का फर्जी आदेश वायरल, DM ने दिए कार्रवाई के निर्देश
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसी को देखते हुए बीते दिनों कई जिलों में जिलाधिकारियो ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए। वही अब इन्हीं आदेशों से छेड़छाड़ कर आगामी दिनों में भी स्कूल बंद किए जाने को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा वायरल किया जा रहा है। ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ जिले में सामने आया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज 9 अक्टूबर 2022 को जनपद पिथौरागढ़ के अंतर्गत खराब मौसम के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर कुछ अराजकतत्वों द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को विद्यालयों में अवकाश का फर्जी पत्र जारी किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में अवकाश संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किये गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र जारी करने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस फर्जी पत्र को वायरल न करने की अपील की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल
आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!