उत्तराखंड: यहां शादी से लौटते समय गहरी खाई में गिरा वाहन, दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से हादसे की खबर आ रही हैं। यहां एंचोली क्षेत्र में बारात से लौट रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार छोलिया नर्तकों का एक दल बारात में शामिल होने के बाद रविवार देर रात्रि अपने गांव को लौट रहा था। चमाली के निकट अंडारी में चालक के नियंत्रण खोने से वाहन गहरी खाई में गिर गया। इसमे दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर घायल हो गए। सभी डुंगरीरावल गांव के हैं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना की सूचना जिला मुख्यालय को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व टीम और 108 एंबुलेंंस मौके को रवाना हुई । जहां से घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ लाया गया है।
संंयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आशु अवस्थी ने बताया कि सभी घायल गंभीर हालत में हैंं।
ये हैं मृतक
पवन कुमार 37 वर्ष पुत्र जगत राम
अंगद कुमार 30 वर्ष पुत्र जगत राम
कैलाश राम 42 वर्ष पुत्र शोबन राम
अजय कुमार 31 वर्ष पुत्र होशियार राम
ये हैं घायल
जगदीश प्रसाद 40 वर्ष पुत्र दीवानी राम
प्रियांशु 18 वर्ष पुत्र सुरेंद्र लाल
राजेंद्र राम 36 वर्ष पुत्र नारायण
हिमांशु 19 वर्ष पुत्र सुरेंद्र लाल

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र