टिहरी हादसा: खाई में गिरी कार, दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल

ख़बर शेयर करें 👉

टिहरी। जिले के भिलंगना ब्लॉक में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घनसाली क्षेत्र के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

जानकारी के अनुसार, पुर्वांल गांव मोटरमार्ग से गुजर रही कार अचानक संतुलन खो बैठी और खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से तीनों को पिलखी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मृतकों की पहचान रमेश अंथवाल (शिक्षक) और चिंतामणि अंथवाल (सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad