उत्तराखंड: यहां अमीन की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर तहसील में तैनात अमीन कमलेश्वर प्रसाद भट्ट की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव चंद्रभागा नदी किनारे मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक मुनिकीरेती क्षेत्र में रहते थे और मंगलवार शाम को घर से निकले थे।
52 वर्षीय कमलेश्वर दो दिन की छुट्टी पर थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम उन्होंने कहा था कि थोड़ी देर में लौटेंगे, लेकिन देर रात तक नहीं आए। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे उनका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। शव का चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे पहचान मुश्किल हो गई थी।
परिजनों की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया। ऋषिकेश पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की जीरो एफआईआर दर्ज की है, मामले की जांच मुनिकीरेती पुलिस कर रही है।
कमलेश्वर प्रसाद की किसी से रंजिश नहीं थी, उनके शांत स्वभाव के चलते हत्या की खबर से परिजन और स्थानीय लोग हैरान हैं। सभासद विनोद सकलानी के अनुसार, मृतक के तीन बच्चे हैं। पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिस स्थान पर शव मिला, वह टिहरी के मुनिकीरेती थाना और ऋषिकेश कोतवाली की सीमा पर है। इस कारण पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया ऋषिकेश पुलिस ने पूरी की।
फिलहाल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश