उत्तराखंड : यहां जंगली मशरूम खाने से महिला समेत 8 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत,….अस्पताल में भर्ती
टिहरी। जिले के तहसील देवप्रयाग ब्लॉक के सिलोड़ गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगली मशरूम खाने से एक महिला सहित 8 मजदूरों की हालत बिगड़ गई है। उन्हें सीएचसी पिलखी में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों ने शुक्रवार रात को जंगली मशरूम खा लिये थे जिसको खाने के बाद सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गए और वह बेसुध हो गए। उनकी इस स्थिति को देखकर अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना गांव के पूर्व प्रधान को दी पूर्व प्रधान ने तत्काल निकट कांडीखाल स्थित निजी क्लिनिक से डॉक्टर को बुलाकर मजदूरों का उपचार शुरू करवाया, लेकिन आज फिर से उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसको देखते हुए एंबुलेस बुलाकर सभी को सीएचसी पिलखी में भर्ती कराया गया आपको बता दें की ये मजदूर देवप्रयाग ब्लॉक के सिलोड़ गांव में बगवान हिंडोलाखाल पंपिंग योजना में काम कर रहे थे।
सीएचसी पिलखी में जिन लोगों का उपचार चल रहा है उनमें सुषमा व उनका पति केशव बहादुर, प्रेम बहादुर, शिव बहादुर, अवतारी, भीम बहादुर, घनश्याम, दीपक कुमार शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज