उत्तराखंड: यहां तेज रफ्तार कार ने इवनिंग वॉक कर रही एक महिला और दो बच्चियों को रौंदा, तीनों की मौत
नई टिहरी। जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना में महिला के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है।
एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी उम्र 36 वर्ष पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा उम्र 10 वर्ष और अन्विता उम्र 7 वर्ष दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे, शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली खंड (विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चियां गंभीर घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक महिला का पति बौराड़ी में ही व्यवसाय करता है। जबकि बच्चियों के पिता सुरेंद्र नेगी सोशल फाइनेंस में नौकरी करते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज