उत्तराखंड: देर रात एक और शव बरामद, पहाड़ी से गिरे मलबे में जिंदा दफन हो गए पांच लोग
उत्तराखंड में नई टिहरी के चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर हुए भूस्खलन के बाद देर रात एसडीआरएफ ने मलबे से एक और शव बरामद किया है। इस हादसे में एक चार महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई।
चार लोगों पूनम खंडूरी (30), चार माह का बेटा सारवील और बहन सरस्वती देवी (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम रिंडोलए प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर, सारज्यूला चंबा के शव प्रशासन ने सोमवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। एक और शव रात करीब साढ़े 12 बजे बरामद हुआ।
मृतक की शिनाख्त सोहन सिंह रावत(34) वर्ष पुत्र रुकुम सिंह निवासी बेरगणी गांव थौलधार ब्लॉक के रूप में हुई है। सोहन सिंह एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था।
प्रशासन की टीम ने देर रात तक भूस्खलन वाले स्थान से मलबा हटाने का काम जारी रखा। सुबह तक पूरी तरह से मलबा हटाने के बाद चंबा नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश