उत्तराखंड : यहां एक और सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत
टिहरी। उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला टिहरी जिले से सामने आया है. टिहरी जिले की गजा तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई. इस घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह उर्फ पृथा (52) पुत्र मोर सिंह, निवासी-भलियालपानी, गजा, टिहरी गढ़वाल और भरोसी देवी (40) पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज