उत्तराखंड: यहां गहरी खाई मे गिरी बाइक, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
टिहरी। थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत दुबड़ गांव के पास 500 मीटर गहरी खाई में बाइक गिरने से पिता पुत्र की मौत हो गई। एसडीआरएफ़ से मिली जानकारी के अनुसार 112 पर घटना की सूचना मिली कि मालदेवता- सुरकंडा रोड़ पर बाइक सवार 02 लोग देहरादून की ओर आते हुए अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए है।
सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम HC दीपक पंत के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटना थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत दुबड़ गांव में हुई थी। बाइक सवार दोनों व्यक्ति पिता- पुत्र व स्थानीय निवासी थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
SDRF टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से दोनों व्यक्तियों के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सौप दिया हैं।
मृतकों का नाम
1.गोविंद सिंह पुत्र आनंद सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मरोड़ा सत्यों थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल।
2.सुमित पुत्र गोविंद उम्र 17 वर्ष निवासी उपरोक्त

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज