उत्तराखंड : यहां ततैयों के हमले से पिता पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के हमले से पिता और पुत्र की मौत हो गई है। इस घटना से जहां पूरे गांव में मातम छा गया है वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिन टिहरी के तुनेटा गांव में 47 वर्षीय सुंदरलाल अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिवस सुंदरलाल अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ जंगल में गाय चराने जा रहे थे। तभी रास्तें में अचानक उन पर ततैयों ने हमला कर दिया। इस दौरान अपने पुत्र को बचाने के लिए उस लेट गए। इस दौरान ततैयों ने उनको काटना नहीं छोड़ा। इस हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी गए। जहां पर उपचार के दौरान पिता और पुत्र ने दम तोड़ दिया।
चिकित्सक के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था। डॉक्टरों ने दोनों बचाने के कई कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इधर ग्राम प्रधान गोविंद सिंह का कहना है कि परिवार में सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करते थे, उन्होंने वन विभाग से मृतक सुंदरलाल के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश