उत्तराखंड: यहां खाई में गिरा मैक्स वाहन, चालक की दर्दनाक मौत
टिहरी गढ़वाल जिले के पहलगांव-क्यान्द-कपरोली मोटरमार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 4:30 बजे के आसपास मैक्स वाहन (UK-09TA-0225) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन को चला रहे 62 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र स्वर्गीय सत्ये सिंह, निवासी ग्राम कपटोली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त मंगल सिंह वाहन में अकेले थे। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भेजा गया, जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया हैं।
प्रशासन ने पुष्टि की है कि वाहन में केवल चालक ही मौजूद था और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश