उत्तराखंड: दुष्कर्म के बाद किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पीएसी की जवान की करतूत आई सामने, मुकदमा दर्ज
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसकी गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पीएसी के एक सिपाही और एक अन्य युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने सगाई होने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया और बाद में रिश्ता तोड़ दिया। अब गर्भवती नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई।
मामला टिहरी का है जहां कैंपटी पुलिस ने 13 सितंबर को पीएसी के जवान के साथ-साथ एक अन्य के खिलाफ खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। पीएसी का जवान हरिद्वार में तैनात है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में चुनाव ड्यूटी पर है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसकी पीएसी के जवान के साथ जनवरी 2024 में सगाई हुई थी। इसके बाद उसने ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि वह युवक को तीन साल से जानती थी। इस बात का जब को पता चला पीएसी के जवान उसने चरित्र पर सवाल उठाते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पिछले दिनों पीड़िता की अचानक तबीयत खराब हुई
जांच कराई तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है, लेकिन उस वक्त उसने पुलिस को शिकायत नहीं की। जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। यहां पीड़िता ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अल्प विकसित बच्चा अस्वस्थ था, उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में जवान ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने हैं। इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश