उत्तराखंड: यहां चलती स्कूटी में लगी आग, जिंदा जलकर युवती की मौत
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई।
थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। चिन्यालीसौड़ी उत्तरकाशी निवासी 25 वर्षीय रंजना देहरादून से अपनी स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी- 8771 में सवार होकर घर जा रही थी। सुवाखोली-भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के निकट उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई। युवती ने स्कूटी में हल्की आग लगने पर इसे सड़क किनारे खड़ा कर देखने लगी तो अचानक टंकी फट गई और युवती बुरी तरह से झुलस गई। इस पर स्थानीय निवासियों द्वारा 108 वाहन की मदद से बुरी तरह से जली हालत में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश