उत्तराखंड: यहां दरोगा के साथ अभद्रता करने पर एसएसपी ने दो हेड कांस्टेबल किए निलंबित
टिहरी। जिले के कैंपटी थाने में तैनात दरोगा के साथ दो हेड कांस्टेबल ने धक्का-मुक्की कर दी। दरोगा से अभद्रता की जानकारी लगने पर एसएसपी नवनीत सिंह ने दोनों हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ बलूनी को सौंपी गई है। वह एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंपेगे।
जानकारी के मुताबिक, बीती तीन नवंबर को कैंपटी थाने में तैनात दरोगा अनिल भट्ट का थत्यूड़ थाने में स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ था। शाम करीब सात बजे भट्ट को फोन पर इसकी जानकारी मिली और उसी दिन ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए।
लेकिन भट्ट ने देर होने का हवाला देते हुए अगले दिन ज्वानिंग देने की बात कही। इस पर उन्हें थानाध्यक्ष अमित शर्मा से बात करने के लिए कहा गया। थाने से जानकारी लेने के बाद अनिल भट्ट थाना अध्यक्ष से मिलने उनके पास पहुंचे।
आरोप है कि जैसे ही वह थानाध्यक्ष अमित शर्मा के पास पहुंचे यहां पहल से मौजूद हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और मेहराज ने उनके साथ धक्का मुक्की और अभद्रता की।
शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और मैहराज आलम को तत्काल प्रभाव ने निलंबित कर दिया है। उन्हें चंबा पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज