रुद्रपुर में महिला से गैंगरेप का आरोप: सरस मेले से लौटते समय हथियार के बल पर वारदात, वीडियो बनाकर दी धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि गांधी पार्क में लगे सरस मेले से घर लौटते समय तीन युवकों ने हथियार के बल पर उसे अगवा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक घटना 22 फरवरी की रात करीब 9 बजे की है। महिला अपने देवर के साथ मेले से लौट रही थी। आरोप है कि मोदी मैदान के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर को पहले से जानते थे।
तहरीर में कहा गया है कि बातचीत के दौरान अचानक एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और दोनों को धमकाया। इसके बाद महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके हाथ की उंगली पर चाकू से वार करने का भी आरोप है।
महिला का यह भी कहना है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। संदिग्धों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़