बड़ी खबर(रुद्रपुर): यहां सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा प्रशासन ने किया ध्वस्त, कब्जा मुक्त कराई जमीन
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार की ओर से अवैध मदरसों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत शनिवार सुबह रुद्रपुर तहसील के ग्राम कुरैया में बने मदरसे अल्जमिया तुल हुसैनिया को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की जांच में यह मदरसा सरकारी खातेदारी जमीन पर अवैध रूप से बना पाया गया था। कार्रवाई सुबह 5 बजे शुरू हुई और 9:30 बजे तक चली।
रुद्रपुर एसडीएम मनीष बिष्ट के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गांव को चारों ओर से घेरकर ‘जीरो जोन’ घोषित किया गया था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गईं। पुलिस ने गांव की सीमाएं सील कर कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ को चकौनी में ही रोक दिया। उन्होंने वहीं धरना दे दिया और इसे जनविरोधी नीति बताया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि मदरसा करीब 17 साल से आधा एकड़ सरकारी जमीन पर संचालित था। 20 मार्च को इसे सील कर दस्तावेजों की जांच की गई थी। नोटिस जारी करने के बाद भी जब जमीन खाली नहीं की गई, तो जिलाधिकारी नितिन भदौरिया व एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
एसडीएम मनीष बिष्ट ने बताया कि यह ध्वस्तीकरण नैनीताल हाईकोर्ट में चल रही सुनील यादव बनाम उत्तराखंड सरकार की जनहित याचिका के तहत नियमानुसार किया गया है। कार्रवाई में काशीपुर और बाजपुर सीओ सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित