बड़ी खबर! रुद्रपुर में प्रशासन का चला बुलडोजर; सीलिंग व नजूल भूमि पर बने 24 अवैध भवन ध्वस्त
रुद्रपुर में सीलिंग और नजूल श्रेणी की सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रीत विहार, बराड़नगर और पहाड़गंज क्षेत्रों में 24 निर्माणाधीन अवैध भवनों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एडीएम पंकज उपाध्याय ने मंगलवार को नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ अवैध निर्माणों का मुआयना किया था। चिन्हित किए गए निर्माणों पर बुधवार को तहसील प्रशासन, नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्रवाई की।
प्रीत विहार और बराड़नगर में सीलिंग भूमि पर बनाए जा रहे 12 निर्माणों तथा पहाड़गंज में नजूल भूमि पर बन रहे 12 भवनों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि सभी भवन बिना अनुमति के बनाए जा रहे थे और जिला विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया था। इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मौके पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज