(बड़ी खबर) खटीमा: जंगल में मिली जली हुई महिला की लाश के पीछे निकला पति का हाथ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खटीमा के टेड़ाघाट जंगल में मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि चारूबेटा निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी अनीता देवी की गला घोंटकर हत्या की और पहचान मिटाने के लिए शव को डीजल छिड़ककर जला दिया। आरोपी को रविवार रात मुंडेली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे और पत्नी अनीता लगातार इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी तनाव से तंग आकर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे डाला।
घटना मंगलवार रात की है। सुरेश पहले अल्मोड़ा से हल्द्वानी होते हुए खटीमा पहुंचा और जंगल में छिप गया। रात को अनीता को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पर डीजल डालकर आग लगा दी। फिर सुरेश हल्द्वानी गया और वहां से अपने पड़ोसियों को फोन कर घर के हालचाल पूछता रहा ताकि खुद को घटना से अलग दिखा सके।
शनिवार को जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला था। मृतका की पहचान अनीता देवी के रूप में हुई थी। अनीता के भाई रामानंद ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच में सुरेश की गतिविधियों पर शक गहराया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद अवैध संबंधों में था, लेकिन पत्नी के किसी पुरुष से बात करने पर उसे शक होता था। अब आरोपी को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज