रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, देवर निकला साजिशकर्ता
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। सरस मेले से लौट रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी साजिश में महिला का देवर ही शामिल निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
पीड़िता के अनुसार रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पीछे दूसरी बाइक पर देवर के दोस्त चल रहे थे। रास्ते में किच्छा बाईपास से जाने का दबाव बनाया गया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर बाइक रुकवा ली गई।
महिला का आरोप है कि देवर के दो दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। एक अन्य युवक को भी मौके पर बुलाया गया, हालांकि वह वापस लौट गया। वारदात के बाद सदमे में डूबी महिला देर रात घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।
मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात उसकी शह पर अंजाम दी गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने खेड़ा बस्ती निवासी एक आरोपी और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना