उधम सिंह नगर: रेलवे भूमि पर बनी अवैध ‘बेनी मजार’ ध्वस्त, प्रशासन-रेलवे ने की संयुक्त कार्रवाई
उधम सिंह नगर। किच्छा-पंतनगर हाईवे पर एम्स के पास रेलवे की भूमि पर बनी अवैध मजार को जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने तड़के कार्रवाई करते हुए हटा दिया। लंबे समय से विवादित इस संरचना को हटाने से पहले संबंधित प्रबंधकों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन तय समय सीमा में कोई जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
प्रशासन के अनुसार, इज्जतनगर रेलवे मंडल द्वारा 26 मई 2023 और 18 सितंबर 2025 को मजार प्रबंधन को नोटिस जारी कर भूमि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद न तो कोई वैध दस्तावेज दिखाए गए और न ही अवैध कब्जा हटाया गया।
इसके बाद रेलवे प्रशासन ने 25 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और रेलवे की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए “बेनी मजार” को सरकारी भूमि से हटा दिया।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के अवशेष या अन्य सामग्री नहीं मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवैध निर्माण रेलवे की विस्तार योजना और बरेली-नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहा था।
प्रशासन का कहना है कि प्रदेशभर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अब तक उत्तराखंड में सरकारी भूमि से 582 से अधिक अवैध संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल