रुद्रपुर होटल में महिला की संदिग्ध मौत: बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी थी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रुद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग स्थित एक पांच सितारा होटल में दिल्ली की रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला अपने बिजनेस पार्टनर के साथ होटल में ठहरी हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके चलते पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के लोधी रोड क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय ज्योति शर्मा अपने बिजनेस पार्टनर अमित के साथ कैंची धाम जाने के लिए दिल्ली से निकली थीं। बुधवार तड़के करीब 3 बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित होटल में ठहरे और कमरे में आराम करने चले गए।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे अमित घबराए हुए हालत में होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए डॉक्टर बुलाने को कहा। इसके बाद होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
इधर, मृतका की बहन ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस मृतका के साथ मौजूद बिजनेस पार्टनर अमित से पूछताछ कर रही है और उसके बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!