नामकरण की खुशियां बदलीं मातम में… किच्छा–हल्द्वानी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। किच्छा–हल्द्वानी मार्ग पर गोकुलनगर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 29 दिसंबर की शाम शांतिपुरी से किच्छा की ओर बाइक से आ रहे पिता-पुत्र जैसे ही गोकुलनगर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान किच्छा कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा तीसरी निवासी विजय सिंह (30 वर्ष) और उनके सात वर्षीय बेटे सिद्धू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय गांव रजपुरा गडरिया बाग का रहने वाला था और शांतिपुरी में जेसीबी चलाने का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम विजय अपनी बहन देवकी की बेटी के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए बेटे सिद्धू के साथ बाइक से नगला गेट की ओर जा रहा था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने सारी खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इधर, पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल