ऊधमसिंह नगर: यहां कोचिंग सेंटर के मैनेजर का दिन दहाड़े अपहरण, 50 लाख की मांगी फिरौती
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में आवास विकास स्थित कैंडिड इमिग्रेशन आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर के मैनेजर सतवंत सिंह का दिन दहाड़े अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात सितारगंज से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पीलीभीत (यूपी) के बताए जा रहे हैं।
सतवंत सिंह मूल रूप से जिला रामपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को सतवंत किसी काम से बैंक गए थे। करीब तीन बजे बाद से उनसे कोचिंग और परिवार वालों का संपर्क नहीं हो पाया। कुछ देर बाद कोचिंग के हेड ऑफिस चंडीगढ़ में एक कॉल आई। कॉल करने ने सतवंत के अपहरण की सूचना दी।
कुछ देर बाद फिर आई एक और कॉल में सतवंत की सलामती के लिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसकी सूचना कोचिंग के हेड ऑफिस से सतवंत के परिजनों के पास आई। परिजनों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से सतवंत की खोजबीन शुरू कर दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की सतवंत की खोजबीन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगा गईं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने देर रात सितारगंज से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दो वाहनों से आए थे। मामला लेनदेन का भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस बृहस्पतिवार को इस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद