उत्तराखंड: यहां खड़े डंपर पर तेज रफ्तार डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत
काशीपुर। बीती देर रात एसआरएफ फैक्ट्री के पास सड़क पर डंपर की हवा चैक करने के दौरान खड़े एक डंपर पर रामनगर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में हवा चैक कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात बोहरपुर निवासी चालक कौशल कुमार एक डंपर से रामनगर से भोजपुर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एसआरएफ फैक्ट्री के पास चालक ने डंपर के टायरों की हवा चेक करने के लिए डंपर को सड़क किनारे रोका। इस दौरान डंपर का क्लीनर भोजपुर निवासी आदित्य डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहा था।
इसी बीच रामनगर की आरे से आ रहे एक डंपर ने डंपर व क्लीनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टक्कर में घायल क्लीनर को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी चालक घटना के मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में मृतक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित