उत्तराखंड : यहां पर पूर्व पार्षद की धारदार हथियार से हत्या , क्षेत्र में मचा हड़कंप
काशीपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी लगभग 56 वर्षीय पूर्व पार्षद विपिन शर्मा पप्पी की बुधवार की शाम को एक व्यक्ति द्वारा उनके घर के पास ही फावड़े से काटकर हत्या कर दी गयी। हत्या करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के समक्ष फावड़े समेत आत्मसमर्पण कर दिया है। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई और हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। हत्या करने वाले का नाम टेकचंद बताया गया है। और वह सब्जी बेचने का काम करता है।
पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि लोगों का कहना है कि, विपिन शर्मा और टेकचंद में किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, इसी के चलते टेकचंद ने विपिन शर्मा की हत्या कर दी और खुद ने पुलिस में जाकर सिलेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की खबर लगते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया और शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल
आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!