उत्तराखंड: कल भारी बारिश का अलर्ट! इस जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 20 अगस्त, 2026 को सायं 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही, पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद अन्तर्गत बहने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।
उक्त कारणों से विद्यालय में जाने वाले छात्र/छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों हेतु दिनांक 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कार्मिक तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की सहायिका/कार्यकर्ती अपने-अपने विद्यालय/केन्द्र में उपस्थित रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उक्त आदेश से किसी भी प्रकार का विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दो युवकों को कार से जंगल ले जाकर बनाया बंधक! मारपीट और जान से मारने की धमकी,..चार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार! भूत-प्रेत का डर दिखाकर लाखों के जेवर उड़ाए, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
आज का राशिफल (20 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!