रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर जानी युवाओं की सोच
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनके विचार, सुझाव तथा भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी परिकल्पना जानी।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, उनकी सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति प्रतिबद्धता उत्साह बढ़ाने वाली है। युवाओं के सुझाव प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने के लिए पर्यटन, कृषि, खेल, विज्ञान और तकनीक समेत विभिन्न क्षेत्रों को मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेशभर के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध और विचार भेजे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाओं और सुझावों से भविष्य के उत्तराखंड की तस्वीर को समझने में मदद मिल रही है।
उन्होंने देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी के निर्माण को भी प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार इससे बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सीखने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में करीब 800 विद्यार्थी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नन्हे विद्यार्थियों से भी मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों और विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: मां की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम पदयात्रा— गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से दी जा रही वन अधिकार कानून की जानकारी
लालकुआं में रक्षाबंधन पर सजा ‘दीदी-बेणी उत्सव’, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी को बहनों ने बांधी राखी
आज का राशिफल (27 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!