उत्तरकाशी: जिले में सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे
उत्तरकाशी। जनपद में आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह भूकंप छह दिनों में नौवां था, जिससे लोग भयभीत हो गए। शुक्रवार सुबह भूकंप की तीव्रता 02.07 रिक्टर स्केल दर्ज की गई। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर दौड़ पड़े। गुरुवार शाम भी करीब 7.31 बजे जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, गुरुवार का भूकंप 2.7 रिक्टर स्केल पर मापा गया था, और इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी और यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।
उत्तरकाशी में लगातार आ रहे इन भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। इससे पहले 24 और 25 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिनकी तीव्रता 3 और 2 रिक्टर स्केल थी, और वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र से मलबा व पत्थर गिरने की घटनाएं भी हुई थीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!