उत्तरकाशी: नौगांव में बादल फटने से मचा हड़कंप, नाले उफान पर – मकान क्षतिग्रस्त, वाहन बहे, CM धामी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर है। शनिवार शाम नगर पंचायत नौगांव में बादल फटने से बरसाती नाले उफान पर आ गए। अचानक आई आपदा से नौगांव बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि आवासीय क्षेत्रों से लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
तेज बहाव के कारण एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कई अन्य मकानों में मलबा और पानी भर गया। नालों के उफान पर आने से कई चौपहिया और दोपहिया वाहन भी बह गए। हालात यह रहे कि वार्ड नंबर 3 बाल्मीकि बस्ती खतरे की जद में आ गई। वहीं, मुलाना गांव को जोड़ने वाला पुल भी बह गया, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित हो गई।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:30 बजे ऊपरी इलाकों में बादल फटने से देवलसारी खड्ड, नौगांव खड्ड, सौली खड्ड और मुराड़ी खड्ड अचानक उफान पर आ गए। देवलसारी खड्ड के तेज बहाव में गैर गांव निवासी फुलक सिंह रमोला का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर घटना पर चिंता जताई और राहत कार्यों को तेजी से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा – “ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।”

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी