उत्तराखंड: यहां आंधी से उखड़ा पेड़ चलती कार के ऊपर गिरने से एक की मौत, एक गंभीर घायल
उत्तरकाशी। जिले में तेज आंधी तूफान के कारण मोरी से पुरोला की ओर आ रही एक ऑल्टो कार के ऊपर डेरिका के समीप अचानक दो भारी भरकम चीड़ के पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से चलती कार में सवार एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व व पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी से घायल को बाहर निकाल सीएचसी पुरोला में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पेड़ गिरने से कार के परखच्छे उड़ गए।
तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि गुरूवार को मोरी और पुरोला के डेरका से एक किमी पहले मोरी की ओर आंधी तूफान से अचानक दो चीड़ के पेड़ टूट गए। इस दौरान एक पेड़ चलती कार के ऊपर और एक कार के पीछे गिर गया। जिसमें सवार 26 वर्षीय आजाद पैन्यूली पुत्र संजय पैन्यूली तथा 25 वर्षीय विकास जोशी पुत्र कुशला प्रसाद जोशी निवासी ग्राम डेरिका पुरोला सवार थे। हादसे में आजाद पैन्यूली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!