उत्तराखंड: यहां चट्टान गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त, एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबराणी के पास चट्टान गिरने के कारण एक-दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से चिकित्सालय को भेज दिया गया है। घटनास्थल के दोनों तरफ का ट्रैफिक फिलहाल रोका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

दुर्घटना में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना में तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा क्‍यूआरटी टीम घटना स्थल पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।

बताया गया कि हादसे वाली जगह पर इन दिनों सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क की बाहरी तरफ के पुश्ता का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर ऊपरी पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad