उत्तरकाशी: आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी, देखकर भावुक हुए पीड़ित

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। बादल फटने से प्रभावित धराली गांव में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौसम की चुनौतियों के बीच ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में जुटी टीमों से भी मुलाकात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन पूरी सक्रियता से काम करे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

राहत कार्यों को गति देने के लिए दो हेलिकॉप्टरों के माध्यम से खाद्य और अन्य आवश्यक सामग्री प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है। साथ ही भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से भारी मशीनरी भेजी जा रही है, ताकि मलबा हटाने, मार्गों की मरम्मत और अन्य जरूरी काम तेजी से पूरे किए जा सकें।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाना और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि कोई भी परिवार सहायता से वंचित न रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से कल 130 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad