हल्द्वानी के इस कॉलेज में 93 छात्र-छात्राएं निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बार फिर से कोरोना बम फूटा है। जहां बताया जा रहा है कि पाल नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी के 93 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया पॉजिटिव पाए गए सभी छात्र छात्राओं को होम आइसोलेशन किया गया है। इसके साथ ही उनके सम्पर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की तैयारी की जा रही है। वहीं कॉलेज को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया। फिलहाल, छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिजन काफी डरे हुए हैं।
वहीं, दो दिनों के भीतर हल्द्वानी में 182 लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने टेस्टिंग में तेजी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से शहर में पांच माइक्रो कंटेंनमेंट जोन भी बनाए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज