कुमाऊं को जोड़ने वाला हल्द्वानी गोला बाईपास का पुल हुआ क्षतिग्रस्त, यातायात प्रतिबन्ध
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में पिछले 2 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल के टूटने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। काठगोदाम स्थित गौला बैराज का जलस्तर 1993 के बाद आज 90000 क्यूसेक पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से बहुत अधिक है। ऐसे में प्रशासन, पुलिस ने गौला नदी और उसके आसपास किनारे की तरह रहने वाले लोगों को अब पूरी तरीके से अलर्ट कर दिया है। जगह जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है।
रविवार की प्रात से लगातार आ रही मूसलाधार बारिश ने कुमाऊं में कहर बरपा दिया है। तीनो रास्ते बंद होने के कारण नैनीताल का शेष दुनिया से संपर्क कटने के साथ ही रुद्रपुर काठगोदाम हाईवे पर बने गौलापुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण इस मार्ग से यातायात बंद कर दिया गया है। अब कुमाऊ को जाने वाले लोगों को हल्द्वानी शहर के बीच से जाना पड़ेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी