हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में की गई जहां तीमारदार नाबालिग से वॉशरूम का रास्ता पूछ कर चौथी मंजिल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग के चिल्लाने पर मौके पर लोग इकठ्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद देर रात तक हंगामा होता रहा, आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फिलहाल अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और लोगों ने जावेद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई जिसके बाद उसके खिलाफ पीड़िता के भाई की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है 17 वर्षीय नाबालिग अपनी चाची की तीमारदारी कर रही थी उसकी चाचा अस्पताल में भर्ती है. 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर निवासी जावेद खान पहुंच गया उसने वॉशरूम का रास्ता पूछा पीड़िता जवाब देती तभी वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा.
नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाया तो जावेद परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा, लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई वह शोर मचाती रही और शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए. सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गए इस दौरान आरोपी पुलिस से अभद्रता की.जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर