हल्द्वानी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अब पुल निर्माण की राह होगी आसान
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में स्थित कलसिया पुल के आसपास सोमवार को प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े कलसिया पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए यह कार्रवाई की गई। फिलहाल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अस्थायी बेली ब्रिज के जरिए संचालित की जा रही है। यह पुल कुमाऊं के छह पर्वतीय जिलों को मैदानी क्षेत्रों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि स्थायी पुल निर्माण के लिए निर्धारित क्षेत्र में किए गए अतिक्रमणों को हटाना जरूरी था। संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस देकर स्वयं कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन को अभियान चलाना पड़ा।
सोमवार को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को हटाया और निर्माण कार्य के लिए भूमि को खाली कराया। अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले पुल निर्माण का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में यातायात प्रभावित न हो और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परियोजनाओं में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


बिंदुखत्ता: वन अधिकार संगठन की “चाय पर चर्चा” में बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर संघर्ष होगा और तेज
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 31यात्री घायल
आज का राशिफल (01 जून 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
1 जून से बदल जाएंगे ये बड़े नियम! आपकी जेब, बैंक खाते और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर