हल्द्वानी से एक और किशोरी लापता, विशेष समुदाय के युवक पर आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र से लापता हुई दो किशोरियों को मंगलवार को बरामद कर राहत की सांस ली ही थी कि इस बीच क्षेत्र से एक और किशोरी के लापता होने की सूचना मिल रही हैं। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
मामले को लेकर बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 20 जून को घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई और अभी तक नहीं लौटी है। अपने स्तर से बेटी को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
किशोरी के परिजनो ने बताया कि उनकी बेटी घर में रखे 45 हजार रुपए अपने साथ लेकर गई है। किशोरी के परिजनों ने बनभूलपुरा निवासी एक युवक मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी पर किशोरी को भगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। हालांकि पुलिस किशोरी को जल्द ढूंढ़ने का दावा कर रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश