भाकपा (माले) द्वारा भगत सिंह के विचारों पर दृढ़ रहते हुए देश में आमूल परिवर्तन की लड़ाई को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
लालकुआं/बिन्दुखत्ता। शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर आज 28 सितंबर को भाकपा (माले) द्वारा भगत सिंह और साथियों के विचारों पर चर्चा का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया।

भाकपा (माले) राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज देश में जिस तरह के हालात हैं उसमें भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। खासतौर पर भगत सिंह और साथियों के साम्राज्यवाद विरोधी- साम्प्रदायिकता विरोधी विचार आज जन जन तक पहुँचाने की जरूरत और भी बढ़ गई है। मौजूदा फासीवादी समय में भगत सिंह के विचार जबरदस्त उम्मीद की तरह हैं। व्यापक जनसमुदाय के बीच में भगत सिंह और साथियों के विचारों को पहुँचाना समय की मांग है।”
उन्होंने कहा कि, “आज का किसान आंदोलन नए कंपनी राज के खिलाफ नई आज़ादी की लड़ाई की इबारत लिख रहा है। भगत सिंह और साथियों ने पुराने कम्पनी राज के खिलाफ लड़कर शहादत दी और देश को आज़ादी दिलाने का काम किया। आज भगत सिंह के वैचारिक वारिस मोदी सरकार द्वारा लाये जा रहे नए कम्पनी राज के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह एक नयी उम्मीद पैदा कर रहा है। भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए यह संघर्ष रोशनी का काम करेगा और अम्बानी अडानी के कॉरपोरेट राज को नहीं चलने देगा।”
कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह और साथियों के विभिन्न सवालों पर लिखे लेखों और विचारों पर चर्चा से हुई। भगत सिंह के प्रिय नारे इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद को बुलंद किया गया। भगत सिंह और साथियों के विचारों पर दृढ़ रहते हुए देश में आमूल चूल परिवर्तन की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी, माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, भुवन जोशी, विमला रौथाण, गोविंद जीना, नैन सिंह कोरंगा, पुष्कर सिंह दुबड़िया, किशन बघरी, कमल जोशी, गोपाल गड़िया, त्रिलोक सिंह दानू, हरीश भंडारी, आनंद सिंह दानू, निर्मला शाही आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के बिन्दुखत्ता सचिव ललित मटियाली ने किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी