हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, दो मजदूर मलबे में दबे
हल्द्वानी। नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय छत के नीचे दो मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि फतेहपुर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसकी छत का लेंटर डाला गया था। सोमवार को जब शटरिंग हटाई जा रही थी, तभी छत भरभरा कर नीचे गिर गई और दो मजदूर मलबे में दब गए।
रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी जाहिद और इकराम के रूप में हुई है।
एसपी सिटी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ठेकेदार की लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। हादसे की पूरी जांच जिला प्रशासन को सौंपी गई है, जो यह पता लगाएगा कि निर्माण कार्य में किन मानकों की अनदेखी की गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद