हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 27 लाख रुपये कीमत की 91.10 ग्राम स्मैक बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वन विभाग के जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनन्द सिंह रावत और रोहित थापा के रूप में हुई है। पुलिस ने आनन्द सिंह रावत के कब्जे से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की। कुल 91.10 ग्राम स्मैक की कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह स्मैक पिंचू नामक व्यक्ति निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज (उधम सिंह नगर) से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।
इस मामले में थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी