हल्द्वानी में STF का बड़ा एक्शन: 10 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआढुंगा इलाके से 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
STF ने काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को दबोचा। टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दमुआढुंगा क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण आर्य निवासी नैनीताल और बलवंत निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की तैयारी में थे।
STF अधिकारियों के अनुसार दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
उत्तराखंड STF ने साफ कहा है कि प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी